Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 8 की मौत, 9 जवान लापता

Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 8 की मौत, 9 जवान लापता नेपाल के उत्तरी रसुवा जिले में तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है और टिमुरे में तैनात 9 सशस्त्र पुलिस बल (APF) के जवान लापता हैं। भोटे कोशी और...
pic.twitter.com/ajtVsxv4Xz — Bansal News Official (@BansalNews_) August 26, 2026 नेपाल के उत्तरी रसुवा जिले में तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है और टिमुरे में तैनात 9 सशस्त्र पुलिस बल (APF) के जवान लापता हैं।
भोटे कोशी और त्रिशूली नदी के उफान से टिमुरे बाजार, सीमा शुल्क कार्यालय और स्याफ्रुबेसी समेत कई इलाके पूरी तरह तबाह हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए दर्दनाक वीडियो में मजबूत पुल महज 30 सेकंड में पानी में बहते और बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह गिरती दिख रही हैं।
इस आपदा के कारण नेपाल में लगभग 430 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। नेपाल सेना और पुलिस बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चला रही हैं, वहीं नुवाकोट, धादिंग और चितवन समेत कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
📡 स्रोत: NewsData.io