Nepal Flash Flood Videos: नेपाल के रसुवा में भोटे कोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से भीषण बाढ़; कई गांव और प्रोजेक्ट साइट बहे, अलर्ट जारी

तिब्बत सीमा से सटे नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में भोटे कोशी नदी में आए अचानक उफान के कारण भारी तबाही हुई है. तेज बहाव में कई रिहायशी इलाके, गांव और बुनियादी ढांचा परियोजना स्थल बह गए हैं.
प्रशासन ने भारी जन-धन के नुकसान की आशंका जताते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने की हिदायत दी है.
📡 स्रोत: NewsData.io