Nepal Flood: कनाडा से आकर कैलाश मानसरोवर गईं विदिशा की स्वाति लापता, मोबाइल पर घंटी जा रही पर कोई जवाब नहीं

Nepal Flood Effect in India: नेपाल में आई बाढ़ के बाद विदिशा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केसी बागरेचा की बेटी स्वाति बागरेचा कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान लापता हो गई हैं. कनाडा में रहने वाली स्वाती ईशा फाउंडेशन ग्रुप के साथ यात्रा पर गई थीं. चीन के सागा टाउन में बाढ़ के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP