विदेश

Nepal Flood: 7 लोगों की मौत, कई लापता, रौंगटे खड़े कर देगा LIVE वीडियो

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Nepal Flood: 7 लोगों की मौत, कई लापता, रौंगटे खड़े कर देगा LIVE वीडियो

उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने सीमावर्ती बस्तियों में भारी तबाही मचा दी है. निचले इलाकों के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़ आ गई. बताया जा रहा है कि पानी तिब्बत की ओर से आया.

VIDEO | Nepal: Devastating flash flood causes major damage to markets and hydropower projects in Rasuwa region. More details are awaited.#NepalNews #NepalFlashFlood

(Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/QQmU1advuw Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2026

7 लोगों की मौत नेपाली सेना के प्रवक्ता के अनुसार रसुवा में बाढ़ से सात लोगों की मौत हो गई है. बुधवार दोपहर तक कम से कम 25 लोगों को बचाया गया है. पानी के अचानक बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और समीपवर्ती स्याफ्रुबेसी इलाके में भारी नुकसान हुआ तथा वाहन, सामान और अन्य संपत्ति बह गई.

रसुवा जिला काठमांडू के उत्तर-पूर्व में स्थित है और तिब्बत सीमा से करीब 125 किलोमीटर दूर है. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा के नदी किनारे रहने वाले लोगों से अगले आदेश तक अत्यधिक सर्तक रहने और सुरक्षा उपाय करने की अपील की है.

रसुवा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी ध्

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।