विदेश

Nepal Flood: नेपाल ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप, ड्रैगर बोला-दोष देने से कुछ हासिल नहीं होने वाला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Nepal Flood: नेपाल ने चीन पर लगाया बड़ा आरोप, ड्रैगर बोला-दोष देने से कुछ हासिल नहीं होने वाला

चीन ने गुरुवार को नेपाल के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि उसकी ओर से चेतावनी देने में देरी सामने आई है. उसकी ओर से एक भू-वैज्ञानिक आपदा वाले बांध के टूटने से नेपाल में भारी तबाही मंजर देखने को मिला. नेपाल में चीनी दूतावास ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी करार दिया.

इसमें आरोप था कि चीन ने नेपाली पक्ष को वक्त रहते चेतावनी जारी नहीं की. जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. फेसबुक की ओर से जारी बयान में नेपाल में चीनी दूतावास ने कहा, "26 अगस्त की सुबह नेपाली इलाके में भूकंप या भूकंप जैसी घटना की वजह से ग्लेशियर ढह गया, इससे भारी मात्रा में कीचड़ और मलबा बहने लगा.

इससे गियिरोंग-रासुवागढ़ी सीमा क्षेत्र के दोनों ओर (नेपाल और चीन) भारी जान-माल का नुकसान हुआ. कई लोग लापता हो गए." चीन ने दिखाई नेपाल को आंख चीन ने अपने बयान का समापन इन शब्दों के संग किया, "आरोप लगाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है.

सहयोग से ही जानें बचती हैं." हिमालयी इलाके में आई आपदा में पानी, गाद, चट्टान और बर्फ समेत मलबे के तेज बहाव की वजह से कम से कम 175 लोगों की मौत हो गई. वहीं 1500 से ज्यादा लोग लापता हो गए. अचानक आई बाढ़ ने गांवों को बहा दिया. इससे सड़कें और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं या पूरी तरह से ताबह हो गईं.

जानें किस इलाके में आई बाढ़ यह आपदा तिब्बत के ल्हासा और नेपाल की राजधानी काठमांडू से जोड़ने वाले उस ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में आई थी, जहां पर ट्रेकर्स और तीर्थयात्री बड़ी संख्या में आते हैं. नेपाली अधिकारियों की शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि इलाके में भूकंप के कारण ग्लेशियर का निचला भाग ढह गया. यहां पर बाढ़ आ गई.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, शुरू में 4.4 तीव्रता का बताया गया भूकंप बताया. असल में ग्लेशियर की चट्टानें और बर्फ के ढहने से भूकंपीय ऊर्जा पैदा हुई थी. इसके बाद मलबा बहने लगा. ये भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ में फंसे भारतीयों पर संकट, 100 से ज्यादा लापता; MEA ने जारी किए हेल्पलाइन

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।