Nepal Flood Video: नेपाल में कुदरत की तबाही का खौफनाक मंजर, दिल दहला देंगे ये वीडियो

Nepal Flood Video: नेपाल के उत्तरी हिस्से में तिब्बत सीमा की ओर से आई अचानक और बेहद तेज बाढ़ ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है. शांत दिखने वाली नदी कुछ ही समय में विकराल रूप लेती चली गई और अपने रास्ते में आने वाले पुलों, सड़कों, इमारतों तथा बिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाती गई.
ताजा जानकारी के मुताबिक इस आपदा में कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के लापता होने की भी आशंका जताई जा रही है. राहत और बचाव अभियान जारी है. लेकिन कुदरत के इस कहर के बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
इन वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह कुदरत ने नेपाल के कई इलाकों में जबरदस्त कहर बरपाया है. #WATCH | Nepal: Visuals from the flood-affected Nuwakot district in Nepal. The destruction in flood-hit Nuwakot has resulted in homes being swept away, families separated, and many people still missing.
pic.twitter.com/pIqFGuVUPj — ANI (@ANI) August 26, 2026 अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, संभलने का नहीं मिला समय बताया जा रहा है कि तिब्बत की ओर से आने वाली नदी में अचानक भारी जलप्रवाह पहुंचने के बाद रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में हालात तेजी से बिगड़ गए.
Heartbreaking scenes from Gyirong, Tibet, and neighbouring areas of Nepal, struck by a catastrophic disaster this morning, August 26. A Nepali tour leader described the devastation simply: “The entire village was swept away.” The footage is terrifying and heartbreaking. Our...
pic.twitter.com/Q4ioz0f3zM — Bodpa Warriors (@BodpaW) August 26, 2026 बाढ़ का बहाव इतना तेज था कि कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका.
Today, a flash flood has swept through markets, settlements, and hydropower projects along the Bhotekoshi River in Timure and Syabrubesi, Gosainkunda Rural Municipality, Rasuwa District, Bagmati Province, Nepal.
pic.twitter.com/DWVsGQpRzV — Weather Monitor (@WeatherMonitors) August 26, 2026 सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो में नदी के रौद्र रूप की तस्वीर दिखाई दे रही है. कहीं पानी अपने साथ मलबा बहाकर ला रहा है तो कहीं तेज धार में सड़कें और वाहन बहते नजर आ रहे हैं.
A horrifying scene of severe flooding at the Rasuwagadhi border point on the Nepal–Tibet border.
Reports of more than 400 pilgrims and 105 Indian tourists missing #NepalFloods #Nepal #Rasuwa #FlashFlood #Floods pic.twitter.com/ACWWYroWFx — Bobby (@bobbydoloi) August 26, 2026 हालांकि सोशल मीडिया पर प्रसारित सभी वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
इस बीच अधिकारियों ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी है. These visuals from the floods in Rasuwa, Nepal are absolutely horrific.
The scale of the destruction looks unreal, almost like a scene from a disaster movie.The entire Himalayan belt needs to seriously work on better early warning systems for such flash floods. Prayers for...
pic.twitter.com/7iiupXXIzT — Nikhil saini (@iNikhilsaini) August 26, 2026 यह भी पढ़ें - नेपाल की बाढ़ से तबाही के बीच CM योगी ने सीमावर्ती जिलों को किया अलर्ट; गंडक-नारायणी के बढ़ते जलस्तर पर नजर
📡 स्रोत: NewsData.io