देश

नेपाल में हाइड्रोपावर टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, भारतीय टीम भी जुटी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेपाल में हाइड्रोपावर टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, भारतीय टीम भी जुटी

सितंबर 02, नई दिल्ली: नेपाल के रसुवा जिले के स्याब्रूबेसी के चिलिमे में बाढ़ से प्रभावित हाइड्रोपावर टनल में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। भारत की तकनीकी टनल रेस्क्यू टीम नेपाली सेना के साथ मिलकर संयुक्त खोज और बचाव अभियान चला रही है।

राहत और बचाव दल चिलिमे के साथ-साथ लांगटांग में भी अभियान चला रहे हैं। प्रभावित हाइड्रोपावर टनल साइट तक पहुंचने और फंसे लोगों का पता लगाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। भारतीय और नेपाली बचाव दलों के बीच बेहतर समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

टीमों का फोकस टनल में फंसे लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने पर है। फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।