नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 77 लोग लापता, सदगुरु ने साझा किया वीडियो

नेपाल में आई बाढ़ की वजह से ईशा फाउंडेशन के 77 लोग लापता हो गए हैं. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. सदगुरु ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि टीम तिब्बत में कैलाश मानसरोवर से लौटते समय इमिग्रेशन ऑफिस पर थी.
सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने पोस्ट करते हुए बताया कि तिब्बत में गियिरोंग (Gyirong) में अचानक भयानक बाढ़ आ गई है और हमारा एक कैलाश यात्रा ग्रुप इसकी चपेट में आ गया है. जब बाढ़ आई, तो वे लौटते समय इमिग्रेशन ऑफिस में थे. ऐसा लगता है कि बिल्डिंग और शहर का ज्यादातर हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है.
इमिग्रेशन ऑफिस में मौजूद लोगों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. हम अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हम उस जगह तक पहुंच सकते हैं और किसी भी जोखिम की परवाह किए बिना बचाव कार्यों में मदद के लिए तैयार हैं.
उन्होंने बताया, 'हमारी यात्रा में शामिल 21 ग्रुप्स में से 495 लोग सुरक्षित लौट चुके हैं. अभी 743 लोग तिब्बत में हैं. 148 लोग नेपाल में हैं. 77 लोग इमिग्रेशन सेंटर पर थे और 3 वॉलंटियर नेपाल के तिमुरे (Timure) में हैं.'
A terrible and tragic flash flood has taken place at Gyirong in Tibet - China, and one of our Kailash groups was caught in it.
While on their way back, they were at the immigration office when the flood occurred and the building and much of the town seems to have been flooded. pic.twitter.com/CqOBxsPlWo
Sadhguru (@SadhguruJV) August 26, 2026 बता दें, तिब्बत से सटे रासुवा जिले में बाढ़ से 95 लोगों की मौत हो चुकी है. बाढ़ ने आसपास के गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है. पुल और घर बह गए हैं. फिलहाल इमिग्रेशन म
📡 स्रोत: ABP Live