नेपाल में जलप्रलय से कोहराम, 105 भारतीयों समेत 384 लापता, पीएम मोदी बोले- हम हर कदम साथ हैं

नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस भयानक जलप्रलय में 105 भारतीयों समेत कुल 384 यात्री लापता हो गए हैं. इस खौफनाक त्रासदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह से बात की है. पीएम मोदी ने मुश्किल की इस घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया है.
वहीं मौसम खराब होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतें आ रही हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi