नेपाल में जलप्रलय से 8 लोगों की मौत, कई शहरों में तबाही!

Nepal Flood Live Updates: तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है. अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है. जबकि 13 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं. बचाव के लिए 15 हेलीकॉप्टर भी उतारे गए हैं. प्रभावित इलाकों में मेडिकल और बचाव टीमें तैनात की गई हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io