नेपाल में जारी बचाव और राहत कार्यों में हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है भारत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नेपाल में जारी बचाव और राहत कार्यों में भारत हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। आज नेपाल के लिए राहत और बचाव सामग्री लेकर पांचवां भारतीय विमान रवाना हो गया है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि विमान में 11 सदस्यीय बचाव दल और 5 टन से अधिक आवश्यक दवाएं हैं।