नेपाल में कुदरत का कहर, अचानक आई बाढ़ ने गांव में मचाई तबाही; 1000 लोगों के बह जाने की आशंका

Nepal Flash Flood: बारिश के मौसम में हर साल नेपाल और भारत के पहाड़ी इलाकों में कुदरत का कहर देखने को मिलता है. ऐसा ही नजारा आज सुबह नेपाल में देखने को मिला.
जब बुधवार सुबह तिब्बत की सीमा के पास नेपाल के रसुवा ज़िले में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को बहा दिया, जिससे जान-माल के भारी नुकसान की आशंका है. बताया जा रहा है कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 9 बजे इस इलाके में बाढ़ आई.
अधिकारियों ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है. 1000 लोगों के बह जाने की आशंका शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाढ़ में करीब 1,000 लोगों के बह जाने की आशंका है.
हालांकि, इस आंकड़े की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और बचाव व राहत कार्य जारी रहने के कारण हताहतों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है.
Terrifying flood situation caught on camera in Rasuwa, Nepal pic.twitter.com/DTXFbudnDB — Surajit (@surajit_ghosh2) August 26, 2026 रसुवा सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों में शामिल सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस बाढ़ में नेपाल के रसुवा जिले के स्याप्रु बेसी और तिमुरे के पहाड़ी इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
तिब्बत से सटे इस इलाके में अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है और कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स के बह जाने की खबर है. अधिकारियों ने भोटे कोशी नदी के किनारे रहने वाले लोगों से कहा है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें और और बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए ऊंचे स्थानों पर चले जाएं. नेपाल में क्यों आई अचानक बाढ़?
नेपाल पुलिस के मुताबिक, यह अचानक आई बाढ़ तिब्बत की तरफ से बहने वाली भोटे कोशी नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी के कारण आई.
अधिकारियों ने नुवाकोट, धाडिंग, चितवन और गोरखा समेत त्रिशूली नदी बेसिन के जिलों और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे बहुत सतर्क रहें और अगली सूचना मिलने तक सुरक्षित जगहों पर चले जाएं. ❗Major Floods Hit Northern Nepal, Rescue Ops Underway Flash floods have swept through Timure and Syabrubesi in Rasuwa district, with terrifying visuals emerging from the affected areas.
Nepal PM Balendra Shah said the Army, Armed Police and police have been deployed for rescue... pic.twitter.com/Asd1qmTFKK — RT_India (@RT_India_news) August 26, 2026 राहत बचाव कार्या जारी अचानक आई बाढ़ के बाद राहत बचाव कर्मियों ने प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
आपातकालीन टीमें फिलहाल नुकसान का जायजा ले रही हैं और उन लोगों की तलाश कर रही हैं जिनके बाढ़ के तेज बहने की आशंका है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि स्थिति गंभीर बनी हुई है; पहाड़ी इलाकों की मुश्किल बनावट और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे के कारण बचाव कार्यों में दिक्कतें आ सकती हैं.
इसके साथ ही लगभग 1,000 लोगों के लापता होने की खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. उम्मीद है कि जैसे-जैसे बचाव टीमें प्रभावित इलाकों तक पहुंचेंगी, अधिकारी हताहतों और नुकसान के बारे में और जानकारी देंगे.
पीएम बालेन शाह ने बुलाई आपातकालीन बैठक नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची भारी तबाही के बीच, प्रधानमंत्री बालेन शाह ने स्थिति की समीक्षा करने और राहत कार्यों में तालमेल बिठाने के लिए नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट काउंसिल की इमरजेंसी बैठक बुलाई है.
पीएम के सलाहकार असीम शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री प्रभावित इलाकों के मुख्य जिला अधिकारियों के सीधे संपर्क में हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io