विदेश

नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! अगले 25 मिनट बेहद अहम, नदी किनारे से हटाए जा रहे लोग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! अगले 25 मिनट बेहद अहम, नदी किनारे से हटाए जा रहे लोग

Flood Warning: नेपाल में लोगों की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. नेपाल में पिछली बाढ़ की तबाही से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि नुवाकोट जिले में एक बार फिर बड़े सैलाब का खतरा मंडरा रहा है.

धुड़े बाजार और उसके आसपास के इलाकों में बाढ़ की चेतावनी देते हुए पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दी है. नेपाल में अगले 25 मिनट भारी धुड़े बाजार में पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को नदी किनारे से हटा रही है.

इलाके में अनाउंसमेंट कर लोगों से घर और दुकानें खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रही है. जानकारी के मुताबिक ऊपर की र पानी आने के बाद अगले 20 से 25 मिनट के अंदर बाढ़ का पानी निचले इलाकों में पहुंच सकता है. इसलिए अधिकारियों द्वारा नदी किनारे मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है.

पुलिस ने साफ तौर पर लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि खतरा बढ़ रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है. अधिकारियों का मानना है कि किसी प्राकृतिक घटना के कारण नदी का बहाव अचानक बढ़ सकता है. ये भी पढ़ें: बस खत्म होने वाला है इंतजार!

सितंबर की इस तारीख से फिर एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, नोट कर लीजिए डेट और टाइम लोगों को सुरक्षित स्थान किया जा रहा शिफ्ट स्थानीय स्तर पर मौजूद अधिकारियों ने संभावित बाढ़ को पहले की तुलना में कई ज्यादा गुणा गंभीर बताया है, जिस कारण प्रभावित इलाकों में एहतियात के तौर पर लोगों को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है.

एक त्रासदी के बाद दूसरी आफट नुवाको उन इलाकों में शामिल है, जो हाल ही में भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हो गए थे. कई सड़क और पुल ऐसे है, जो कि पहले ही क्षतिग्रस्त हैं और राहत बचाव कार्य जारी है.

ऐसे में दोबारा तेज बाढ़ आने की आशंका ने लोगों के साथ-साथ प्रशासन की चिंता को भी बढ़ा दिया है. फिलहाल पुलिस लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: निवेशक हुए मालामल, Tempsens Instruments IPO प्राइस के मुकाबले 111% से ज्यादा के प्रीमियम पर हुआ लिस्ट ये भी पढ़ें: नेपाल में फिर मच सकती है तबाही, चीन की ओर छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदी के संगम के पास बनी झीट फटी ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: रणबीर कपूर की बहन से लेकर जेनेलिया तक, ऐसे रक्षाबंधन मना रहे सेलेब्स

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।