विदेश

नेपाल के बाद पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न; रावलपिंडी में छुट्टी की घोषणा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेपाल के बाद पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न; रावलपिंडी में छुट्टी की घोषणा

Pakistan Flood: नेपाल के बाद अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. दरअसल, मंगलवार को भारी बारिश के चलते राजधानी इस्लामाबाद और उससे सटे रावलपिंडी के कई इलाके जलमग्न हो गए. कुछ ही घंटों में हालात बाढ़ जैसे हो गए. इस दौरान एक नाला ओवरफ़्लो हो गया, सड़कें और बेसमेंट पानी से भर गए.

जबकि रावलपिंडी के 'नाला लाई' में पानी का स्तर खतरनाक हद तक बढ़ने के कारण अधिकारियों को शिक्षण संस्थान बंद करने पड़े. इलाके में तैनात की गई इमरजेंसी टीम अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में पानी निकालने वाले पंप और इमरजेंसी टीमें तैनात कीं, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों के बारे में चेतावनी दी.

पाकिस्तान मौसम विभाग (PMD) ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में भारी बारिश का अनुमान जताया, जिससे शहरी इलाकों में बाढ़ आ सकती है और नदियों व नालों का जलस्तर बढ़ सकता है.

इस्लामाबाद के जिला प्रशासन ने बताया कि राजधानी के E-11 सेक्टर में 150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे एक नाला ओवरफ़्लो हो गया और पानी सड़कों और कुछ बेसमेंट में भर गया.

घरों के बेसमेंट में घुसा पानी जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा, "बारिश की वजह से E-11 का नाला भर गया है और पानी सड़क व कुछ बेसमेंट में भी घुस गया है." उन्होंने यह भी बताया कि प्रभावित बेसमेंट को पहले ही सील कर दिया गया है. उन्होंने आगे कहा, "डिप्टी कमिश्नर मौके पर मौजूद हैं और पानी निकालने का काम चल रहा है.

अतिरिक्त पंप लगाए गए हैं और सफाई कर्मचारी मौके पर काम कर रहे हैं." प्रशासन ने बताया कि मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है. D-12/2 सेक्टर में एक सुरक्षा दीवार गिरने के बाद बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इसमें किसी की जान नहीं गई है.

इस्लामाबाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी कि वे यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और धीरे गाड़ी चलाएं, क्योंकि सड़कों पर जमा पानी ट्रैफिक में रुकावट डाल सकता है. पुलिस ने कहा, "नागरिकों को अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलना चाहिए.

बारिश के दौरान, कारों और मोटरसाइकिलों की गति कम रखें और आगे चल रहे वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें." रावलपिंडी में भी बाढ़ जैसे हालात वहीं पड़ोसी शहर रावलपिंडी में, अधिकारियों ने शहर के शिक्षण संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की. रावलपिंडी में 'नाला लाई' में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "रावलपिंडी शहर में भारी बारिश और 'नाला लाई' के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए, रावलपिंडी शहर की सीमा के भीतर सभी शिक्षण संस्थानों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा रहा है." रावलपिंडी के शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में रावलपिंडी जिले में मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया, साथ ही यह भी कहा गया कि आपातकालीन विभाग, संस्थान और प्राधिकरण काम करते रहेंगे.

PMD ने सोमवार रात चेतावनी दी थी कि मध्यम से भारी बारिश के कारण सोमवार रात और मंगलवार को इस्लामाबाद और रावलपिंडी के निचले इलाकों के साथ-साथ कई अन्य शहरों में जलभराव हो सकता है. दो महीनों के भीतर 175 लोगों की मौत बता दें कि बारिश का यह नया दौर मानसून के खतरनाक मौसम के दौरान आया है.

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के 26 जून से 31 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 175 लोगों की मौत हुई और 500 लोग घायल हुए. सबसे ज्यादा मौतें खैबर पख्तूनख्वा में (70) हुईं, इसके बाद पंजाब (61) और सिंध (17) का नंबर रहा.

ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को भेजा ये खास संदेश, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार किया पड़ोसी देश से संपर्क NDMA के आंकड़ों के अनुसार, इन मौतों में से 48.6 प्रतिशत मौतें घर गिरने की वजह से हुईं, जबकि डूबने और अचानक आई बाढ़ (flash floods) भी मौत के मुख्य कारणों में शामिल है.

PMD के अनुमान के मुताबिक, 5 सितंबर तक बड़ी नदियों के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों, ऊपरी पंजाब और ऊपरी खैबर पख्तूनख्वा में कहीं-कहीं से लेकर व्यापक बारिश होगी, जिससे बड़ी नदियों और उनसे जुड़े नालों में पानी का बहाव बढ़ने की उम्मीद है. ये भी पढ़ें: Flood in Pakistan: पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, हजार की मौत, 20 लाख बेघर

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।