विदेश

नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा

नेपाल में आई बाढ़ से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बहुत दुखी हैं. उन्होंने नेपाल को मातृभूमि कहा. सुनीता ने कहा कि सभी नेपाल बाढ़ से जो भी प्रभावित हुआ है उनकी मदद करें. सुनीता ने कहा कि बाढ़ देखकर उनका दिल रो रहा है. सुनीता आहूजा ने किया रिएक्ट

बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'नेपाल में इस तरह की बाढ़ देखना दुखद है. मेरा जन्म वहां नहीं हुआ, लेकिन मेरी मां और नानी काठमांडू से हैं. मैं हर साल अपनी बेटी के साथ नेपाल जाती थी. 1 जनवरी को हम पशुपतिनाथ मंदिर जरूर जाते हैं और भगवान के आशीर्वाद के साथ साल की शुरुआत करते हैं.'

ये भी पढ़ें- यश के सपोर्ट में आए 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर, 'टॉक्सिक' की फोटो शेयर कर की तारीफ

सुनीता ने कहा, 'मैं ऐसे लोगों से कनेक्ट करने की कोशिश कर रही हूं जो ये पक्का कर सके कि मेरा डोनेशन सही हाथों तक पहुंचे. मैं जितना हो सके उतना डोनेट करना चाहती हूं. क्योंकि वो मेरे बहुत क्लोज हैं. नेपाल मेरी मातृभूमि है.

मैं इंडस्ट्री के सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे आगे आएं और नेपाल के लोगों की मदद के लिए योगदान दें.' सुनीता ने मनीषा कोइराला के बारे में भी बात की. उन्हें अपनी बहन बताते हुए सुनीता ने कहा कि उन्हें यकीन है कि मनीषा नेपाल के लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रही हैं.

रविवार को मनीषा कोइराला ने काठमांडू में सद्गुरु के 'इन सॉलिडैरिटी विद नेपाल' प्रोग्राम में बात की. अपने भाषण में उन्होंने इंटरनेशनल कम्युनिटी से अपील की कि वे नेपाल और वहां के लोगों का सपोर्ट करें. उन्होंने कहा कि टूरिस्ट को बढ़ावा दें. इससे लोकल लोगों की आजीविका बनाए रखने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- <a title="'मिर्जापुर: द मूवी' से पिछड़ेगी अक्षय कुमार '

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नेपाल में हाल ही में भयंकर बाढ़ आई है, जिससे कई लोगों की जान और संपत्ति पर असर पड़ा है। इस आपदा से प्रभावित लोगों के लिए सहायता की आवश्यकता है। सुनीता आहूजा, गोविंदा की पत्नी, ने बाढ़ की गंभीरता को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की और नेपाल को मातृभूमि कहकर अपनी सहानुभूति दिखाई। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मानवीय दया और अंतरराष्ट्रीय सहायता की ज़रूरत पर प्रकाश डालती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में अधिक सक्रिय भागीदारी करें, तथा ज़रूरतमंदों के लिए दान और

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।