नेपाल में तबाही के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, नुआकोट आर्मी कैंप के बाहर लोगों की लंबी कतार

Nepal Floods: नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. नुआकोट में बनाए गए आर्मी बेस कैंप से बड़े स्तर पर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कैंप के बाहर बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों और घर लौटने के लिए कतार में खड़े हैं.
न्यूज़ नेशन की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, नुआकोट में कई रास्ते पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। ऐसे में प्रभावित इलाकों तक पहुंचना बेहद मुश्किल है. लोगों को सुरक्षित स्थानों और उनके घरों तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है. आर्मी बेस कैंप से लगातार हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं.
लापता लोगों की तलाश जारी नेपाल आर्मी की टीमें एक तरफ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चला रही हैं। जिन इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया है, वहां हेलीकॉप्टर के जरिए राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. बेस कैंप के बाहर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है.
एक-एक करके लोगों को कैंप के अंदर भेजा जा रहा है और उनकी जरूरत के मुताबिक उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. 400 से ज्यादा मौत, 1500 लोग लापता स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस आपदा में मृतकों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है, जबकि करीब 1500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.
प्रभावित लोगों में 150 से ज्यादा भारतीय नागरिकों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है. हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं. पहाड़ी इलाकों में बारिश जारी है और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है.
📡 स्रोत: NewsData.io