नेपाल-तिब्बत बाढ़ में 472 मौतें, बचाव अभियान में जुटे 7,451 सुरक्षाकर्मी

अगस्त 28, नई दिल्ली: नेपाल और तिब्बत में अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 472 हो गई। नेपाल में मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 469 हो गई जबकि पड़ोसी तिब्बत में तीन लोग मारे गए। राहत और बचाव अभियान के तीसरे दिन भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है।
नेपाल पुलिस ने एक बयान में बताया कि देश के आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, चितवन से 178, नवलपरासी ईस्ट से 110, गोरखा से 44, नुवाकोट से 37 और धादिंग जिले से 33 शव बरामद किए गए हैं। इसी तरह तनहूं से 28, नवलपरासी वेस्ट से 27 और रसुवा से 12 शव मिले हैं।
अब तक प्रभावित इलाकों से 1,545 घायल और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से 84 लोगों का काठमांडू के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस के बयान के मुताबिक, इस त्रासदी के बाद तीसरे दिन भी खोज और बचाव अभियान जारी है।
अभियान में 7,451 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें नेपाल सेना के 2,391 जवान शामिल हैं। नेपाल में लापता लोगों की तलाश जहां जारी है वहीं उनके परिजन भी उनकी तलाश के लिए परेशान हो रहे हैं। फोटो कैप्शन: नेपाल में नदी के किनारे अचानक आई बाढ़ के बाद मलबे में दबे हुए घर