विदेश

नेपाल में त्रासदी के बीच भूकंप के झटके, सैलाब ने ली 389 की जान, लापता की तलाश जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेपाल में त्रासदी के बीच भूकंप के झटके, सैलाब ने ली 389 की जान, लापता की तलाश जारी

नेपाल में त्रासदी के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्जी की गई. 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद भारत और नेपाल के बीच सड़क संपर्क भी प्रभावित हुआ है.

दिल्ली से काठमांडू के बीच चलने वाली बस सेवा फिलहाल रोक दी गई है. इसके अलावा 29 अगस्त को चलने वाली नेपाली बस सेवा को भी होल्ड पर रखा गया है. भारत 28 अगस्त को फिर से नेपाल को राहत सामग्री भेजेगा. बाढ़ और इससे जुड़ी घटनाओं में नेपाल में मरने वालों की संख्या 389 तक पहुंच गई है.

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक रसुवा में 17, नुवाकोट में 28, धादिंग में 33, चितवन में 137, गोरखा में 32, तनहुं में 28, नवलपरासी ईस्ट में 87 और नवलपरासी वेस्ट में 27 शव बरामद किए गए हैं. विदेश मंत्रालय ने बनाया 24 घंटे का कंट्रोल रूम

नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने 24 घंटे काम करने वाला स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है. नेपाल में फंसे भारतीय नागरिक या उनके परिवार आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं.

विदेश मंत्रालय के टेलीफोन नंबर +91 11 2308 8718, +91 11 2308 8719 और +91 11 2301 2113 हैं. WhatsApp कॉल या मैसेज के लिए +91 9968291988 पर संपर्क किया जा सकता है. ईमेल के जरिए situationroom@mea.gov.in पर जानकारी दी जा सकती है. काठमांडू में भारतीय दूतावास के इमरजेंसी नंबर

नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारतीय दूतावास ने भी आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं. जरूरत पड़ने पर +977 985 131 6807, +977 970 910 7500 और +977 981 032 6117 पर संपर्क किया जा सकता है. इन नंबरों पर WhatsApp के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है. नेपाल के अधिकारियों से भी कर सकते हैं संपर्क

आपात स्थिति में नेपाली अधिकारियों से भी संपर्क किया जा सकता है. टूरिस्ट पुलिस का नंबर +977 9851289445 है.

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।