खेल

NER के सुनील कुमार बने भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान:एशियन गेम्स में संभालेंगे कमान; पहले भी जीत चुके हैं गोल्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
NER के सुनील कुमार बने भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान:एशियन गेम्स में संभालेंगे कमान; पहले भी जीत चुके हैं गोल्ड

पूर्वोत्तर रेलवे के कबड्डी खिलाड़ी सुनील कुमार को उनकी शानदार खेल क्षमता और नेतृत्व कौशल को देखते हुए आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय कबड्डी टीम का कप्तान चुना गया है। सुनील कुमार वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे और भारतीय रेलवे कबड्डी टीम के कप्तान हैं।

एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कमान मिलने से पूर्वोत्तर रेलवे में खुशी का माहौल है। पूर्वोत्तर रेलवे में अवर लिपिक के पद पर कार्यरत सुनील कुमार पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में अवर लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ वह लगातार कबड्डी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की ओर से खिलाड़ियों को आधुनिक खेल संसाधन और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, इसी का परिणाम है कि पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पहले भी एशियन गेम्स में कर चुके हैं देश का प्रतिनिधित्व सुनील कुमार इससे पहले भी एशियन गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे हैं। अब उन्हें आगामी एशियन गेम्स के लिए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।

कप्तान के रूप में सुनील के सामने टीम को बेहतर प्रदर्शन कराने और खिलाड़ियों का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। रेलवे के अधिकारियों ने दी बधाई सुनील कुमार को भारतीय कबड्डी टीम का कप्तान चुने जाने पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और नरसा के संरक्षक उदय बोरवणकर ने बधाई दी।

इसके अलावा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण और नरसा अध्यक्ष अनुज मित्तल, नरसा के महासचिव अक्षय मिश्रा, कबड्डी सचिव ए.एन. त्रिपाठी, सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, कोच अरविन्द पाण्डेय और नरसा के पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण का मिल रहा लाभ पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की ओर से खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, संसाधन और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि इन सुविधाओं की वजह से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर पा रहे हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।