अपराध

नेरवा-चौपाल मार्ग पर दुखद हादसा नदी में गिरी बाइक एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत!

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नेरवा-चौपाल मार्ग पर दुखद हादसा नदी में गिरी बाइक एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत!

नेरवा-चौपाल मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। नेरवा से लगभग 3-4 किलोमीटर दूर नेवटी के समीप एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे नदी की ओर जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7 बजे मोटरसाइकिल नंबर HP 98-0885 नेवटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान केवल राम पुत्र नारायण सिंह, निवासी पच्छाद, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सतीश जस्टा, विशाल भिख्टा सहित स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना नेरवा से एएसआई हरदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।