नेशनल लॉ स्कूल ने दीक्षांत समारोह किया रद्द:CJI सूर्यकांत चीफ गेस्ट थे, छात्रों ने हटाने की मांग की थी; पहले 3 इंस्टिट्यूट में विरोध हुआ

बेंगलुरु के नेशनल लॉ स्कूल ने 12 सितंबर को होने वाला 34वां दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया है। ये फैसला CJI सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाने पर छात्रों के विरोध के बाद लिया गया। अब छात्र अपना सर्टिफिकेट कूरियर से या विश्वविद्यालय में आकर ले सकते हैं।
हर साल नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में देश के CJI छात्रों को डिग्री देते हैं। लेकिन इस साल छात्रों ने चीफ गेस्ट के तौर पर CJI सूर्यकांत के हाथ से डिग्री लेने से मना कर दिया।
इससे पहले TISS, NALSAR और OP Jindal Global University में भी CJI सूर्यकांत को लेकर छात्रों ने आपत्ति जताई। 700 से ज्यादा छात्रों ने किया था विरोध NLSIU में 700 से ज्यादा छात्रों और पूर्व छात्रों ने CJI सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का विरोध किया था।
जिसे लेकर छात्रों ने बार काउंसिल को लेटर भी लिखा था। मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ने बदला चीफ गेस्ट मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने भी 86वां दीक्षांत समारोह टाल दिया। पहले ये 2 अगस्त को होना था, लेकिन अब 22 अगस्त को होगा।
संस्था ने पहले CJI सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाया था, लेकिन अब उनकी जगह Tata Memorial Hospital के डायरेक्टर डॉ. सीएस प्रामेश को मुख्य अतिथि बनाया गया है। संस्थान ने इसके पीछे “अनदेखी परिस्थितियों” का हवाला दिया। संस्था को छात्रों के संभावित विरोध की चिंता थी।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar