नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एसआईआर से 2029 के चुनाव तक कांग्रेस पर साधा निशाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एसआईआर से 2029 के चुनाव तक कांग्रेस पर साधा निशाना, सीजेपी को बताया नक्सल का दूसरा रूप।
Short Headline: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एसआईआर से 2029 के चुनाव तक कांग्रेस पर साधा निशाना
09 अक्टूबर, धनबाद: नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गुरुवार को धनबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए एसआईआर को मुद्दा बना रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास जनता के सामने बताने के लिए ठोस उपलब्धियां नहीं हैं, इसलिए वह चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।
वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार है और पार्टी 2029 के चुनाव को लेकर भी तैयारी कर रही है। उन्होंने धनबाद में नए प्रभारी और सह प्रभारी के दौरे को संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा बताया।
बाबूलाल मरांडी ने कॉकरोज जनता पार्टी पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सीजेपी को नक्सल का दूसरा रूप बताया। साथ ही कहा ये डेमोक्रेसी को नहीं मानने वाले लोग हैं।
बाइट- बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता, ने 2029 के चुनाव तक कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपने भाषण में एसआईआर (सत्यमंत्र इंदिरा राय) के माध्यम से पार्टी को आलोचना की। यह कदम उनके राजनीतिक संघर्ष को दर्शाता है और चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकता है। उनकी आलोचना से कांग्रेस के समर्थकों में असंतोष बढ़ सकता है, जबकि विपक्षी दलों को उनके समर्थन में बढ़ावा मिल सकता है। जनता के लिए यह चुनावी रणनीति का हिस्सा है, जिससे वोटर का निर्णय लेने का समय और विकल्प प्रभावित हो सकते हैं।