नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह उप-चुनाव को लेकर भाजपा का स्टैंड किया क्लियर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे गिरिडीह, राज्य सरकार पर जमकर साधा निशाना, झामुमो पर लगाया राज्यवासियों को लूटने का आरोप, भीड़तंत्र के खिलाफ तीन नवंबर को सड़क पर उतरेगी भाजपा।
Short Headline: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह उप-चुनाव को लेकर भाजपा का स्टैंड किया क्लियर
बाबूलाल मरांडी पीसी, गिरिडीह, रमेश
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे गिरिडीह
राज्य सरकार पर जमकर साधा निशाना झामुमो पर लगाया राज्यवासियों को लूटने का आरोप
भीड़तंत्र के खिलाफ तीन नवंबर को सड़क पर उतरेगी भाजपा
एंकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा और झामुमो पर राज्यवासियों को दोनों तरफ से लूटने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीड़तंत्र के खिलाफ भाजपा तीन नवंबर को सड़क पर उतरेगी।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ-1: गिरिडीह पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री पर 10 प्रतिशत सरचार्ज लगाने के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार एक ओर जमीन की रजिस्ट्री पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य की जनता को दोनों हाथों से लूट रही है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
वीओ-2: वहीं, गिरिडीह उपचुनाव को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा लगातार सक्रिय है और इस बार पार्टी चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा को बेहद कम मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।
वीओ 03. बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की नीतियों और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए भाजपा की आगामी राजनीतिक रणनीति को भी स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को भीड़तंत्र के खिलाफ भाजपा सड़क पर उतरेगी।
बाइट- बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष
अंतिम वीओ गिरिडीह दौरे के क्रम में बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की आगे की रणनीति स्पष्ट की, वहीं गठबंधन सरकार को कई मुद्दों पर घेरा।
गिरिडीह से रमेश प्रभाकर की रिपोर्ट।