नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनजातीय गौरव दिवस को बताया जनजातीय समाज का गौरव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रांची में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां, जनजातीय गौरव दिवस को बताया जनजातीय समाज का सम्मान, हेमंत सरकार पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना।
Short Headline: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनजातीय गौरव दिवस को बताया जनजातीय समाज का गौरव
बीजेपी प्रदेश पदाधिकारी बैठक, रांची, कर्मवीर
रांची में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां
जनजातीय गौरव दिवस को बताया जनजातीय समाज का सम्मान
हेमंत सरकार पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना
एंकर रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में झारखंड के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ-1: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि पार्टी की दो बैठकें हुईं। पहली बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सांसद, विधायक और प्रमुख नेता शामिल हुए, जबकि दूसरी बैठक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई।
बाइट- बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष
वीओ-2: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक पर प्रतिबंध, राम मंदिर निर्माण और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का भी इस दौरान विस्तार हुआ।
बाइट- बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष
वीओ-3: नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना जनजातीय समाज के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में झारखंड की अहम भूमिका होगी। वहीं उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर भी निशाना साधा।
बाइट- बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष
अंतिम वीओ: बीजेपी की इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों और झारखंड के विकास से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष सामने आया। पार्टी नेताओं ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने और केंद्र की योजनाओं को लेकर राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।
रांची से कर्मवीर की रिपोर्ट।