राजनीति

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार की जांच के लिए सीएम को लिखा पत्र

लेखक: DD Ranchi अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

Relevance: PRIORITY Slug: Letter to CM Title: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार की जांच के लिए सीएम को लिखा पत्र

Synopsis: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम लिखा पत्र, झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के जांच की मांग, करोड़ों रुपए के घोटाले की आशंका। Category: Government , Planning , Politics , Medical Deadline: 24 AUGUST , RANCHI

24 अगस्त, रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में कथित भ्रष्टाचार की स्वतंत्र जाँच कराने की मांग की है। श्री मरांडी ने कहा कि पूरे प्रकरण की CBI अथवा माननीय उच्च न्यायालय के वर्त्तमान न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जाँच आवश्यक है।

साथ ही पिछले दस वर्षों में जारी सभी NOC, मान्यताओं, सीट आवंटन और डिग्रियों का व्यापक ऑडिट कराने तथा संबंधित मंत्री, अधिकारियों, काउंसिल पदाधिकारियों एवं बिचौलियों की भूमिका भी जाँच के दायरे में लाने की मांग राज्य सरकार से की है।

उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो ताकि निर्दोष विद्यार्थियों के हितों की रक्षा हो सके। पत्र में उन्होंने लिखा है कि झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में NOC, मान्यता, सीट आवंटन एवं परीक्षा संचालन को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।

पिछले लगभग एक दशक में राज्य में फार्मेसी कॉलेजों की संख्या 3 से बढ़कर करीब 150 हो गई। आरोप है कि कई संस्थानों को आवश्यक मानकों और संसाधनों के बिना NOC दिए गए तथा प्रति कॉलेज करीब 30 लाख रुपए तक की अवैध वसूली हुई। पूरे तंत्र में लगभग 800 करोड़ रुपए के कथित सिंडिकेट की बात सामने आ रही है।

कई कॉलेजों की मान्यता बाद में रद्द होना इन आरोपों को और गंभीर बनाता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए प्रश्न किया है कि इतने बड़े स्तर पर वर्षों तक कथित अनियमितताएँ होती रहीं तो सरकार, संबंधित विभाग, मंत्री, अधिकारी और काउंसिल के पदाधिकारी इससे अनभिज्ञ कैसे रहे? यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं है।

इससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की गुणवत्ता सीधे प्रभावित होती है।

D
DD Ranchi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।