नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर रोज़गार के नाम पर युवाओं से धोखा करने का लगाया आरोप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
अगस्त 03, शिमला (हिमाचल प्रदेश): नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर रोज़गार के नाम पर युवाओं से धोखा करने का आरोप लगाया है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री रोज़गार व स्वरोजगार के अवसर देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा नब्बे प्रतिशत से ज़्यादा पेंशन धारकों को अपात्र घोषित करना अत्यंत दुखद है। उन्होंने आरोप लगाया कि जरूरतमंदों की मदद करने के बजाय सरकार उनकी पीड़ा को बढ़ाने का काम कर रही है ।