नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ

अशोकनगर| मप्र जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड अशोकनगर में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष मलकीत सिंह रहे। समारोह की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। मुख्य अतिथि ने कहा जन अभियान समाज सेवा का अभियान है। जब हम स्वयं सुधरेंगे, तभी समाज में बदलाव ला पाएंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. जयमंडल सिंह यादव, डॉ. विजय सिंह, जिला समन्वयक बद्री प्रसाद चौहान, विकासखंड समन्वयक मनोज यादव, गिर्राज उपाध्याय, कुमार संभव, गणेशराम अहिरवार, बलवीर यादव, मंजू सतव, नरेंद्र बंजारा मौजूद रहे।
📡 स्रोत: NewsData.io