अपराध

NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, बिलासपुर-शिमला मार्ग पर यातायात प्रभावित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, बिलासपुर-शिमला मार्ग पर यातायात प्रभावित

बिलासपुर: बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हो गया है। फोरलेन निर्माण कार्य के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आम जनता की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।पुलिस अधीक्षक बिलासपुर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नौणी और ब्रह्मपुखर फोरलेन से शिमला की ओर जाने वाले वाहनों को जब्बलपुल–खारसी मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है।

वहीं, शिमला और दाड़लाघाट की ओर से आने वाले वाहनों को दाड़लामोड़–मलोखर–खारसी मार्ग से भेजा जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। साथ ही, यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी असुविधा से बचने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।