राज्य

NH-46 पर एक रात में 7 गौवंश की मौतः सुमेला में 3, ईश्वरी में 4 की ट्रकों से टक्कर; 9 गौवंश हादसों की चपेट में आए

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
NH-46 पर एक रात में 7 गौवंश की मौतः सुमेला में 3, ईश्वरी में 4 की ट्रकों से टक्कर; 9 गौवंश हादसों की चपेट में आए

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच -46 पर बुधवार रात गौवंश के लिए काली रात साबित हुई। हाईवे के सुमेला बायपास और ईश्वरी ओवरब्रिज पर अलग-अलग सड़क हादसों में तेज रफ्तार ट्रकों ने कुल 9 गौवंश को टक्कर मार दी, जिनमें 7 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं।

दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद सनातनी गो सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची और घायल गौवंश का उपचार कराने के साथ मृत गौवंश को सड़क से हटाकर किनारे किया। सुमेला बायपास पर चार गायों को ट्रक ने रौंदा पहली घटना सुमेला बायपास के ओवरब्रिज की है।

यहां शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी चार गायों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर सनातनी गो सेवा समिति की टीम पहुंची और घायल गाय का उपचार कराया।

ईश्वरी ओवरब्रिज पर पांच गौवंश आए चपेट में दूसरी घटना ईश्वरी ओवरब्रिज पर हुई। यहां गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे ट्रक ने सड़क पर मौजूद पांच गौवंश को टक्कर मार दी। हादसे में चार गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

समिति की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल गौवंश का इलाज करवाया और मृत गौवंश को सड़क से हटाकर सुरक्षित किनारे किया।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं