राज्य

NI एक्ट कोर्ट में फर्जी जमानत देने वाला गिरफ्तार:फर्जी RC-आधार कार्ड लेकर पहुंचा जमानत देने, कोर्ट में पेशी दौरान शक होने पर पकड़ा गया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
NI एक्ट कोर्ट में फर्जी जमानत देने वाला गिरफ्तार:फर्जी RC-आधार कार्ड लेकर पहुंचा जमानत देने, कोर्ट में पेशी दौरान शक होने पर पकड़ा गया

उदयपुर की NI एक्ट कोर्ट-3 में फर्जी तरीके से जमानत देने पहुंचे आरोपी को भूपालपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कोर्ट में जब जमानत देने पहुंचा तो जज सहित अन्य स्टाफ को आरोपी द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों पर संदेह हुआ। जांच में उसके दस्तावेज फर्जी पाए जाने की आशंका पर पुलिस द्वारा उसकी जांच करवाई गई।

जिसमें कई फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए। कोर्ट रीडर श्रवण स्वामी ने इस संबंध में भूपालपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। थानाधिकारी रतनसिंह चारण ने बताया कि आरोपी वसीम खान निवासी भूपालपुरा ने जमानत के दौरान अपनी बेची हुई बाइक की कूटरचित आरसी और आधार कार्ड लगाया था। जिन्हें जब्त कर लिया है।

तलाशी के दौरान इससे अन्य डॉक्यूमेंट भी मिले थे। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। चेक बाउंस केस में जमानत देने आया था आरोपी मामला 1 सितंबर को एनआई एक्ट कोर्ट संख्या-3 का है। जब चेक बाउंस के एक केस में अभियुक्त गोपाललाल रेगर को पेशी के लिए लाया गया था।

जिस पर पीठासीन अधिकारी ने जमानत मुचकले पेश करने का आदेश दिया। जमानत देने के लिए वसीम खान ने अपना आधार कार्ड और आरसी कोर्ट के समक्ष पेश किए। कोर्ट को इसके दस्तावेज पर शक हुआ तो उसका वहीं सत्यापन कराया गया। जिसमें पता लगा कि वाहन का रजिस्ट्रेशन और वाहन मालिक का नाम अलग हैं। आरोपी के नाम-पते भी गलत पाए गए।

ज​बकि इससे पहले आरोपी कोर्ट को गुमराह करता रहा। मौके पर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 2 आरसी, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक आधार कार्ड और पेन कार्ड बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई। जिसके बाद गिरफ्तार किया।

पुलिस अब ये पता लगा रही है कि आरोपी ने आधार कार्ड और पेन कार्ड सहित अन्य डॉक्यूमेंट कहां और कैसे एडिट कराए थे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।