विदेश

Nicolas Maduro ने US Court से ड्रग तस्करी के आरोप खारिज करने की मांग की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Nicolas Maduro ने US Court से ड्रग तस्करी के आरोप खारिज करने की मांग की

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी ने बुधवार को अमेरिका की एक अदालत में अपील की कि उनके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों को खारिज किया जाए। उन्होंने दलील दी कि एक विदेशी नेता और उनकी पत्नी होने के नाते उन्हें कानूनी छूट हासिल है।

मैनहट्टन की संघीय अदालत में दाखिल दस्तावेजों में मादुरो के वकीलों ने कहा कि कानून के मुताबिक न्यायाधीश को इन आरोपों को खारिज कर देना चाहिए क्योंकि किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ ऐसे आरोप नहीं लगाए जा सकते।

वकीलों ने कहा, ‘‘किसी भी अमेरिकी अदालत ने अब तक ऐसे विदेशी नेता के खिलाफ आपराधिक मुकदमे की सुनवाई नहीं की होगी जिसे आरोप लगाए जाने के समय अपने देश में मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर मान्यता प्राप्त थी।’’ उन्होंने कहा कि यह कोई ऐतिहासिक संयोग नहीं है बल्कि लंबे समय से चली आ रही कानूनी व्यवस्था है कि राष्ट्राध्यक्षों को अपने देश को छोड़कर किसी अन्य देश की अदालत की आपराधिक कार्रवाई से छूट प्राप्त होती है।

मादुरो और उनकी पत्नी पर मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों में मुकदमा अगले साल एक जून से शुरू होना है। न्यायाधीश एल्विन के. हेलरस्टीन ने आरोपों को खारिज करने की याचिकाओं पर बहस के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की है। मादुरो (63) और उनकी 69 वर्षीय पत्नी सिलिया फ्लोरेस को ब्रुकलिन की जेल में रखा गया है।

अमेरिकी सेना ने जनवरी की शुरुआत में काराकस स्थित उनके घर पर मध्यरात्रि को छापा मारकर उन्हें हिरासत में लिया था और न्यूयॉर्क ले आई थी। बुधवार को दाखिल अलग दस्तावेजों में फ्लोरेस के वकीलों ने कहा कि उन्हें ‘संप्रभुता संबंधी छूट’ के आधार पर भी अमेरिकी अभियोजन से छूट प्राप्त है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।