खेल

नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर

2026 हॉकी वर्ल्ड कप में मेजबान नीदरलैंड ने भारतीय टीम को हरा दिया है. नीदरलैंड ने 3-1 से भारत को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं इस हार के बाद भारतीय टीम अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है.

टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो वाला था, क्योंकि अंतिम 4 में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में यह मैच जीतना था. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम को अब दूसरे दौर का आखिरी मैच सोमवार को अर्जेंटीना से खेलना है. इसके बाद टीम पांचवें से आठवें स्थान के क्लासीफिकेशन मुकाबले खेलेगी.

भारत के लिए मैच में एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 52वें मिनट में किया. नीदरलैंड के लिये डुको टेलगेनकेम्प, येप होडेमेकर्स और वान डैम यिप ने गोल दागे. इस जीत के साथ डच टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही. पहले दौर में इंग्लैंड से हारने वाली भारतीय टीम दूसरे दौर में कोई अंक लेकर नहीं आई थी.

अब अर्जेंटीना को हराने के बाद भी उसके तीन ही अंक होंगे, जिससे उसके अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं. भारतीय टीम ने पहले हाफ में बेहद सधा हुआ खेल दिखाकर डच टीम को बांधे रखा. भारतीय बैकलाइन ने जहां कोई गलती नहीं की, वहीं मिडफील्ड में गेंद पर लंबे समय कब्जा नहीं रहने दिया.

तीसरे मिनट में भारत ने दबाव बनाते हुए दाहिने ओर से सर्कल में प्रवेश किया, लेकिन डच डिफेंडरों ने प्रयास को सफल नहीं होने दिया. आठवें मिनट में हार्दिक के पास पर राजिंदर गेंद लेकर डी के भीतर गए, लेकिन एक बार फिर भारत डच डिफेंस को भेद नहीं सका.

इसके तीन मिनट बाद नीदरलैंड के वान डाम दीस ने बायें ओर से मिले पास पर रिवर्स हिट लगाया, लेकिन गेंद उनकी स्टिक के पीछे से लगकर गई थी. भारत को फ्री हिट मिली, लेकिन गेंद पर से नियंत्रण चला गया.

मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर डच टीमको 13वें मिनट में मिला, लेकिन यिप यानसेन की ड्रैग फ्लिक को मनप्रीत ने अपनी रशिंग से बखूबी ब्लॉक किया. पहले पंद्रह मिनट में मैच पर भारतीय डिफेंस का दबदबा रहा. दूसरे क्वार्टर के शुरूआती मिनट में ही नीदरलैंड को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।