खेल

निेतेश का पैरा कमांडो बनने पर गांव में स्वागत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
निेतेश का पैरा कमांडो बनने पर गांव में स्वागत

झाडला|आंवली निवासी नितेश मीणा का पैरा कमांडो के रूप में चयन होने के बाद नौ माह का प्रशिक्षण महाराष्ट्र और आगरा (उत्तरप्रदेश) में पूरा हुआ। प्रशिक्षण के बाद गांव लौटने पर झाडला और आंवली के ग्रामीणों ने ढोल-धमाके, गाजे-बाजे और डीजे के साथ जुलूस निकालकर उनका स्वागत किया।

ग्रामीणों ने माला और साफा पहनाकर सम्मान किया तथा उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नितेश के पिता किसान और मां गृहिणी हैं। दो भाइयों और दो बहनों में नितेश को सेना में जाने की प्रेरणा पिता से मिली। उन्होंने पढ़ाई के साथ तैयारी कर सफलता हासिल की।

स्वागत कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष रवि देरवाल, मलखान देरवाल, जनपद सदस्य विनोद मारण, गोपाल भिलाला, रामस्वरूप मीणा, राजू मीणा, सरपंच श्याम पंडित सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।