अपराध

Niger राजधानी Niamey में भारी गोलीबारी और धमाके, एयरपोर्ट पर सेना तैनात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Niger राजधानी Niamey में भारी गोलीबारी और धमाके, एयरपोर्ट पर सेना तैनात

अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामी के मुख्य हवाई अड्डे और राष्ट्रपति निवास इलाके में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक भारी गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनी गईं। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के चश्मदीद और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

चश्मदीद ने पहचान गुप्त रखते हुए ‘एपी’ को बताया कि आधी रात के बाद डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में गोलीबारी शुरू हुई। इस हवाई अड्डे पर एक सैन्य ठिकाना भी है। इस साल यह तीसरी बार है जब हवाई अड्डे पर ऐसी घटना हुई है।

स्थानीय मीडिया ने यह भी बताया कि प्लेटो प्रशासनिक जिले से गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं, जहां राष्ट्रपति भवन और अहम संस्थान स्थित हैं। गृह सुरक्षा राष्ट्रीय परिषद (एनसीएसएच) नाम की सत्तारूढ़ सैन्य परिषद ने कहा कि सेना को तैनात कर दिया गया है।

परिषद ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे रक्षा और सुरक्षा बल देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। आइए हम एकजुट, सतर्क और सहयोगी बने रहें।’’ गोलीबारी और धमाकों की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि एक स्थानीय नेता ने इसे ‘‘कायरतापूर्ण हमला’’ बताया।

नाइजर में मुश्किलों का सामना कर रही सैन्य सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। हाल के महीनों में जिहादियों ने हवाई अड्डे पर दो बार हमले की कोशिश की गई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।