राजनीति

निकाय चुनाव में नामांकन वापसी का कल आखिरी दिन:जयपुर नगर निगम में 338 नामांकन पत्र खारिज, 3 सितंबर को पता चलेगा कौन लड़ेगा चुनाव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
निकाय चुनाव में नामांकन वापसी का कल आखिरी दिन:जयपुर नगर निगम में 338 नामांकन पत्र खारिज, 3 सितंबर को पता चलेगा कौन लड़ेगा चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) चुनावों के तहत कल प्रदेशभर में आए नामांकन पत्रों की जांच की गई। जयपुर नगर निगम की बात करें तो यहां 150 वार्डो के लिए आए 1378 नामांकन पत्रों में से 338 नामांकन पत्र जांच में खारिज हो गए।

ऐसे में अब केवल 1007 उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं, जिनके पास नाम वापसी के लिए कल यानी 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक का समय बचा है।

जयपुर की 19 निकायों में 3,366 उम्मीदवार मैदान में बचे जयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया- जयपुर जिले की सभी 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में पार्षद पद के लिए आए नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली है।

जांच के बाद कुल 4,868 नामांकन पत्रों में से 1,380 नामांकन पत्र किसी न किसी खमी और आपत्ति के बाद खारिज कर दिए है। अब केवल 3,488 नामांकन पत्र वैलिड है, जिसके आधार पर कुल 3,366 उम्मीदवार वैध रूप से मैदान में है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट हुई बंद ​चुनावों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग की भी वेबसाइट बंद हो गई।

उस पर कल देर शाम के बाद से डेटा ही अपडेट होना बंद हो गया। न ही आयोग की तरफ से कोई अधिकारिक जानकारी साझा की जा रही है कि प्रदेश की 309 नगरीय निकायों में कितने उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा और उनमें से कितने उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में खारिज हुए।

नाम वापसी के बाद आगे की प्रक्रिया कौन लड़ेगा और कौन रण छोड़ेगा राज्य निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार इन नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद शेष रहे उम्मीदवार के पास अब कल दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस लेने का समय रहेगा। ऐसे में दोनों प्रमुख पार्टियां अपने-अपने बागियों की मनुहार में लग गई।

अब देखना ये है कि दोनों पार्टियां कितने बागियों को मनाकर डेमेज कंट्रोल करती है। 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निकलने के बाद निर्वाचन आयोग फाइनल प्रत्याशियों (चुनाव लड़ने वाले व्यक्तियों) की सूची जारी करेगा। 4 सितंबर को इन सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। --- ये खबर भी पढ़ें--- 5 नगर निगम में कांग्रेस ने 49,भाजपा ने 21-GenZ-प्रत्याशी उतारे:दोनों पार्टियों ने 510 वार्डों में 13.72 प्रतिशत युवा उम्मीदवारों को दिए टिकट राजस्थान में नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने अनुभवी चेहरों के साथ जेन-जी को भी मैदान में उतारा है।

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा में कांग्रेस ने जहां 49 GenZ प्रत्याशी बनाए हैं। वहीं भाजपा ने 21 GenZ को टिकट दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।