अपराध

नीला ड्रमकांड- पति की हत्यारी मुस्कान की 2 लवस्टोरी:पहले सौरभ से लव मैरिज, फिर स्कूल के दोस्त साहिल से कैसे हुई मोहब्बत, पूरी कहानी पढ़िए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नीला ड्रमकांड- पति की हत्यारी मुस्कान की 2 लवस्टोरी:पहले सौरभ से लव मैरिज, फिर स्कूल के दोस्त साहिल से कैसे हुई मोहब्बत, पूरी कहानी पढ़िए

लंदन से लौटकर मेरठ आए मर्चेंट नेवी में ऑफिसर सौरभ राजपूत की हत्या पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने कर दी। इस काम में उसका साथ बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने दिया। सौरभ और मुस्कान की 2016 में लव मैरिज हुई थी। इसके बाद मुस्कान की लाइफ में दूसरी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। 8वीं तक स्कूल में पढ़ने वाला साहिल मुस्कान को अपने प्रेमजाल में फंसाता है, फिर साहिल की चाहत में मुस्कान उसके साथ मिलकर पति सौरभ को मार डालती है। टुकड़े सीमेंट से नीले ड्रम में पैक कर देती है। चलिए सिलसिलेवार मुस्कान की दोनों लव स्टोरी के बारे में बताते हैं...

पहले मुस्कान, सौरभ और साहिल तीनों की प्रोफाइल पढ़िए...

मुस्कान और सौरभ की लवस्टोरी पढ़िए नाना के घर पहली बार मिले थे मुस्कान और सौरभ मुस्कान की मां कविता ने बताया कि मुस्कान और सौरभ की प्रेम कहानी बचपन में शुरू हुई थी। तब दोनों 11 से 12 साल के थे। मुस्कान के नानाजी यहीं ब्रहमपुरी में ज्योतिषी का काम करते थे। वो कुंडली और हाथ देखते थे। सौरभ का परिवार भी ब्रहमपुरी में रहता था।

सौरभ की मां ज्योतिषी में भरोसा करती थी। वो बेटे सौरभ को लेकर मुस्कान के नानाजी के यहां कुंडली दिखाने अक्सर आती थी। यहीं मुस्कान भी रहती थी। तब मुस्कान और सौरभ की दोस्ती हुई। दोनों की दोस्ती बढ़कर इश्क में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने की ठान ली। दोनों छोटी उम्र में ही शादी करना चाहते थे।

लेकिन नाबालिग होने के कारण शादी नहीं कर पाए। जैसे ही दोनों 18 साल के हुए तो दोनों ने तय कर लिया कि अब शादी करेंगे। दोनों ने अपने घरवालों से शादी कराने के लिए कहा। लेकिन दोनों परिवारों ने इस शादी से इंकार कर दिया। दोनों परिवारों ने अपने बच्चों को समझाया। लेकिन मुस्कान, सौरभ नहीं माने। मुस्कान सौरभ के साथ 2 बार भागी थी कविता ने बताया कि एक दिन मुस्कान दोपहर में घर से भाग गई।

दो दिन तक घर नहीं लौटी। बाद में पता चला कि वो सौरभ के साथ भागी थी। क्योंकि दोनों गायब थे। फिर दो दिन बाद पुलिस की मदद से दोनों को खोजा गया। फिर दोनों वापस आ गए। उसके बाद भी मुस्कान एक बार और घर से भागी थी। लेकिन वापस आ गई। इसके बाद दोनों ने 18 साल की उम्र में ही शादी कर ली। मुस्कान को हमने बहुत समझाया कि भले सौरभ तुझे प्यार करता हो।

लेकिन उसका परिवार तुझे नहीं अपनाएगा। इसलिए सौरभ को भूल जा। लेकिन दोनों ने हमारी बात नही मानी। एक दिन सुबह 5 बजे मुस्कान हमें सोता हुआ छोड़कर घर से भाग गई। बाद में हमें पता चला कि वो सौरभ के साथ भागी है। दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद सौरभ के घरवालों ने उसे घर से बाहर कर दिया।

तब दोनों किराए के मकान पर अलग रहने लगे। जब हमने सौरभ का प्यार मुस्कान के लिए देखा कि सौरभ ने मुस्कान के लिए अपना घर भी छोड़ दिया। तब हमें सौरभ पर भरोसा हुआ। फिर कोरोना टाइम में जब सौरभ की जॉब चली गई, तब हमने दोनों को काफी फाइनेंशियली मदद भी की थी। अब मुस्कान और साहिल की लवस्टोरी पढ़िए एक ही स्कूल में दोनों 8वीं तक पढ़े मुस्कान और साहिल उर्फ मोहित की लवस्टोरी वैसे तो ब्रहमपुरी के विवेकानंद स्कूल से शुरू होती है।

इसी स्कूल में साहिल और मुस्कान दोनों 8वीं कक्षा तक साथ पढ़ते थे। दोनों दोस्त थे। एक दूसरे को पसंद करते थे। इसके बाद दोनों अलग हो गए। कभी नहीं मिले। फिर मुस्कान ने सौरभ से शादी कर ली। 2019 में साहिल दोबारा मुस्कान से स्कूल के वॉट्सएप ग्रुप के जरिए मिला। दोनों में दोबारा दोस्ती हुई। सौरभ विदेश में रहता था।

तभी मुस्कान अकेली थी। सौरभ के शराब पीने के कारण मुस्कान परेशान रहती थी। इसलिए वो साहिल की तरफ खिंचती चली गई। साहिल मुस्कान को पाना चाहता था। इसलिए उसने उसे नशा कराना शुरू कर दिया। मुस्कान की बेटी पीहू ज्यादातर नानी के घर रहती। इसलिए मुस्कान एकदम बेफिक्र होकर साहिल के साथ घूमती। उसे अपने घर बुलाती थी।

दोनों की प्रेम कहानी का पता मुस्कान के घरवालों को भी नहीं था। बाद में सौरभ को दोनों की प्रेमकहानी पता चली। पड़ोसी बोले- साहिल तो मुस्कान का भाई था मुस्कान-सौरभ जहां रहते थे। वहां मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की। वहां रहने वाले पड़ोसियों को भी इस हत्याकांड की जानकारी 18 मार्च को हुई।

पड़ोसियों ने बताया कि ये लोग यहां किराए पर रहते थे। पीहू नानी के घर पर रहती थी। मुस्कान किसी से बात नहीं करती थी। आज तक किसी पड़ोसी से उसने बातचीत नहीं की। साहिल उसके घर अक्सर आता-जाता था। घर में केवल ब्लिंकिट और ऑनलाइन फूड डिलीवरी देने वाले लड़के आते थे। जिनसे मुस्कान सामान मंगाती थी।

बाकी साहिल अक्सर डिब्बे और बैग लेकर मुस्कान के घर आता था। पड़ोसियों को मुस्कान ने बताया कि साहिल उसका भाई है। घर से उसके लिए खाना लाता है। केवल 9वीं तक पढ़ी है मुस्कान मुस्कान की मां कविता ने बताया कि मुस्कान केवल 9वीं कक्षा तक पढ़ी है। क्योंकि उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। वो कुछ और ही दिमाग की लड़की थी।

उसने खुद ही कह दिया कि मुझे आगे नहीं पढ़ना है, इसलिए उसने पढ़ाई छोड़ दी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- 'मुस्कान को फांसी नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे': सौरभ की मां ने पूजा-पाठ शुरू की; नीले ड्रम हत्याकांड में कल फैसला ‘मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी नहीं हुई तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

न्याय की लड़ाई का अंत तभी होगा, जब मुस्कान-साहिल को फांसी दी जाएगी। तभी सौरभ की आत्मा को शांति मिलेगी। ’ ये बातें सौरभ की मां रेणू देवी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहीं। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।