राज्य

नीमच में पहले प्रयास में यदुवीर सेना ने फोड़ी मटकी:भारत माता चौराहे पर दो टीमों के बीच मुकाबला; विजेता को मिले 16,400 रुपए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नीमच में पहले प्रयास में यदुवीर सेना ने फोड़ी मटकी:भारत माता चौराहे पर दो टीमों के बीच मुकाबला; विजेता को मिले 16,400 रुपए

नीमच के भारत माता चौराहे पर जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें दो टीमों ने हिस्सा लिया। टॉस जीतकर पहले मौका मिलने पर नीमच की यदुवीर सेना ने रात करीब 9:40 बजे पहले ही प्रयास में मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ दी। शुरुआत में 11 हजार रुपए का इनाम तय था, लेकिन मौके पर भक्तों ने राशि बढ़ाकर 16,400 रुपए कर दी।

विजेता टीम को यह राशि मंच से दी गई। टॉस जीतकर यदुवीर सेना को मिला पहला मौका विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल नीमच प्रखंड की ओर से रात करीब 8 बजे प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें चौथखेड़ा की श्री देव गुर्जर मित्र मंडल और नीमच की यदुवीर सेना ने हिस्सा लिया। दोनों टीमों के बीच टॉस कराया गया, जिसमें यदुवीर सेना ने जीत हासिल की।

मानव पिरामिड बनाकर फोड़ी मटकी टॉस जीतने के बाद यदुवीर सेना के सदस्यों ने जयकारों के बीच मानव पिरामिड बनाया। रात करीब 9:40 बजे टीम ने पहले ही प्रयास में ऊंचाई पर टंगी मटकी फोड़ दी। मटकी फूटते ही भारत माता चौराहा भगवान श्रीकृष्ण और बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। 11 हजार से बढ़कर 16,400 हुआ इनाम आयोजकों ने प्रतियोगिता के विजेता के लिए शुरुआत में 11 हजार रुपए का इनाम रखा था।

मुकाबले के दौरान मौके पर मौजूद कृष्ण भक्तों ने इनामी राशि बढ़ाने की बोली लगाई। इसके बाद राशि बढ़कर 16,400 रुपए हो गई। यह रकम विजेता यदुवीर सेना को मंच से दी गई। स्थापना दिवस के साथ हुआ आयोजन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से यह आयोजन स्थापना दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया।

प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी पहुंचे। दोनों टीमों ने आयोजन की व्यवस्था और प्रबंधन की सराहना की।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।