मनोरंजन

निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर

शो 'भोजपुरी बवाल' के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत तेजप्रताप यादव और काजल राघवानी से हुई. तेजप्रताप यादव काजल को वृंदावन लेकर जाते हैं. वो उन्हें वंशीवट लेकर जाते हैं. वहां वो वृक्ष के कान लगाकर बांसुरी की आवाज सुनते हैं. इसके बाद तेजप्रताप काजल को रास दिखाते हैं और काजल संग डांस भी करते हैं. इसके बाद तेजप्रताप अपने पेरेंट्स के रिश्ते को लेकर भी बात करते हैं. तेजप्रताप बताते हैं कि उनके पेरेंट के बीच काफी प्यार है. वो एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं.

तेजप्रताप ने बताया कि उनके पेरेंट्स की अरेंज मैरिज हुई थी. उन्होंने एक-दूसरे को देखे बिना ही शादी की थी. इसके बाद काजल लड्डू गोपाल भी अपने साथ लेकर जाती हैं.

इसके बाद आम्रपाली दुबे और शुभांकर मिश्रा साथ दिखते हैं. शुभांकर मिश्रा आम्रपाली का इंटरव्यू करते हैं. आम्रपाली शो में निरहुआ संग रिलेशनशिप पर रिएक्ट करती हैं.

क्या दिनेश लाल यादव से प्यार करती हैं आम्रपाली?

दिनेश लाल यादव आपके भैया हैं? इस सवाल पर आम्रपाली ने कहा कि वो मेरे को-एक्टर हैं. हम अच्छे दोस्त हैं. शुभांकर ने कहा कि मेरे एक इंटरव्यू में दिनेश लाल यादव ने आपको बहन जैसा कहा था. लेकिन अगर आप दिनेश लाल यादव से प्यार करती हो तो ये स्वीकार क्यों नहीं कर लेते हो?

तो आम्रपाली ने कहा, 'हमारे बीच में 13 साल का अंतर है. मैं परिवार के बाद अगर किसी पर भरोसा करती हूं तो वो दिनेश जी हैं. मैं प्यार करती नहीं हूं तो क्यों स्वीकार करूं. उनके बच्चे मेरे अच्छे दोस्त हैं. दिनेश जी मेरे अच्छे दोस्त हैं और मैं हमेशा उन्हें डिफेंड करूंगी. लेकिन बार-बार ऐसे सवाल क्यों करने हैं. दिनेश जी से क्यों नहीं पूछते. हर बार मैं क्यों जवाब दूं. मुझसे मेरी शादी के बारे में पूछिए. मुझे नहीं करनी है शादी. मैं जितना दिनेश जी को जानती हूं वो अपने घर में रहते हैं. वो पति के सारे फर्ज निभाते हैं. वो मेरे साथ सिर्फ सेट पर दिखते हैं.'

ये भी पढ़ें- <a title="बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री" href="https://www.abplive.com/entertainment/south-cinema/vishwanath-and-sons-box-office-day-4-worldwide-collection-su

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।