नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, इंजरी ने दिया बड़ा झटका

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 2026 एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं. इंजरी ने नीरज को बड़ा झटका दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी इंजरी और बाकी सीजन से बाहर होने की जानकारी दी. उन्हें ट्रेनिंग के दौरान एंकल में लीगामेंट टियर हुआ.
नीरज को यह फैसला सीजन का बेस्ट थ्रो फेंकने के बाद लेना पड़ा. 21 अगस्त को लॉजेन डायमंड लीग में नीरज ने 88.05 मीटर का थ्रो किया था. अब 29 अगस्त (शनिवार) को नीरज ने खुद के बाहर होने की जानकारी दी.
हालांकि उनकी पोस्ट में एशियाई खेलों का जिक्र नहीं किया, लेकिन पूरे सीजन से बाहर होने का मतलब यही होता है कि वह उससे भी बाहर हो गए. View this post on Instagram <div style="paddi
📡 स्रोत: ABP Live Khel