निर्मला सीतारमण ने एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक में हुईं शामिल

अगस्त 17, नई दिल्ली: नई दिल्ली के होटल अशोक में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास और क्रियान्वयन ट्रस्ट की तीसरी एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देश में औद्योगिक बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक्स और स्मार्ट औद्योगिक शहरों के विकास और प्रगति की समीक्षा की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई, इस बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल हुए।बैठक में देश भर में चल रहे 11 औद्योगिक कॉरिडोरों की प्रगति की समीक्षा हुई साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ट्रस्ट को मिले 3,000 करोड़ रूपये के उपयोग पर भी चर्चा हुई। बैठक में मध्य प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित करने, दिल्ली-नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, भारत औद्योगिक विकास योजना, राज्य की एक्सप्रेसवे-आधारित औद्योगिक विकास योजना और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के रोडमैप पर ज़ोर दिया।
फोटो- कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण