देश

निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की

अगस्त 20, नई दिल्ली: गोलमेज सम्मेलन में शामिल होने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सिंगापुर के आधिकारिक दौरे पर हैं। चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में भाग लेने गई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस्ताना में प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की।

इस बैठक में भारत-सिंगापुर व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप के क्रियान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।इसके अलावा भारत और सिंगापुर ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और नए क्षेत्रों में साझेदारी के विस्तार पर जोर दिया गया। इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक सहयोग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस मौके पर उनके साथ विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद थे। फोटो- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंगसोर्स- एक्स (Ministry of Finance)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।