निर्मला सीतारमण ने शिकोगा में बिजनेस राउंडटेबल को किया संबोधित

अगस्त 29, नई दिल्ली: अमेरिका के शिकागो में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रमुख निवेशकों और कारोबारी नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बिजनेस राउंडटेबल में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए देश में मौजूद निवेश की व्यापक संभावनाओं को रेखांकित किया।
बैठक का मुख्य विषय “मैन्युफैक्चर इन इंडिया-फॉर इंडिया एंड फॉर द वर्ल्ड”रहा। वित्त मंत्री ने कहा कि मजबूत घरेलू मांग, निवेश आधारित विकास, आर्थिक मजबूती, कुशल मानव संसाधन और तेजी से विकसित हो रहा डिजिटल एवं भौतिक बुनियादी ढांचा भारत की प्रमुख ताकत हैं।
निर्मला सीतारमण ने वैश्विक कंपनियों से भारत को सिर्फ एक बड़े बाजार के तौर पर नहीं, बल्कि दीर्घकालिक उत्पादन और संचालन के केंद्रके रूप में देखने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल और एआई क्षेत्र में भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता पर भी प्रकाश डाला।
वित्त मंत्री ने आधार, यूपीआई, डिजिलॉकर, ओएनडीसी और इंडिया स्टैक का उल्लेख करते हुए एआई, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को सामने रखा। वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में उन्होंने GIFT IFSC को वैश्विक पूंजी और भारतीय अवसरों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
जून 2026 तक यहां1,250 संस्थाएं पंजीकृतथीं। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, फूड प्रोसेसिंग, डिफेंस और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। निर्मला सीतारमण ने वैश्विक कंपनियों से “को-डेवलप, को-प्रोड्यूस और ग्लोबल मार्केट के लिए निर्माण” का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भारत को केवल बाजार के रूप में नहीं, बल्कि दुनिया के लिए निर्माण और नवाचार के वैश्विक प्लेटफॉर्म के तौर पर देखा जाना चाहिए। फ़ाइल फ़ोटोSource: X(Ministry of Finance)