निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एमडी श्री यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
निरीक्षण किए गए कार्यों में लोक निर्माण विभाग सड़क एवं पुल के 21, परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू-भवन) के चार, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के पांच, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के तीन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के दो कार्य शामिल हैं।
निरीक्षण दलों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की। बैठक में प्रमुख अभियंता सड़क एवं पुल आर.एल. वर्मा, प्रमुख अभियंता एमपीआरडीसी के.पी.एस. राणा सहित समस्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे।
जबलपुर जिले में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के अंतर्गत परफॉर्मेंस गारंटी अवधि वाले जबलपुर–हिरण नदी मार्ग खंड की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। प्रबंध संचालक श्री यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार मेसर्स बागड़ इन्फ्रॉ प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद को ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश मुख्य अभियंता एमपीआरडीसी को दिए।
आलीराजपुर जिले में लोक निर्माण विभाग सड़क एवं पुल के अंतर्गत निर्माणाधीन रिंगोले-मालमसुरी से खंडीवाव-भंडारी फलिया मार्ग की प्रगति और गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई। संबंधित कार्यपालन यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी, उप यंत्री तथा ठेकेदार मेसर्स डेडा राम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
निर्माण कार्यों में लापरवाही का मुद्दा है, जहाँ सड़क, पुल और भवन निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्न उठ रहे हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई परियोजनाओं में मानक पालन नहीं हो रहा है, जिससे सार्वजनिक धन का अपव्यय और संरचनात्मक जोखिम बढ़ रहा है। आम जनता पर इसका असर है कि खराब बनी इमारतें और सड़कें दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं, यात्रा में असुविधा और मरम्मत लागत बढ़ सकती है। इसके अलावा, सार्वजनिक भरोसा घट सकता है, जिससे भविष्य के विकास परियोजनाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़े