अपराध

निर्माणाधीन मकान में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त:फिरोजाबाद में सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका; जांच जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
निर्माणाधीन मकान में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त:फिरोजाबाद में सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका; जांच जारी

फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान से मिले युवक के शव की सोमवार को शिनाख्त हो गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

इसके बाद पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजने के साथ अन्य माध्यमों से शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। सोमवार को मृतक के परिजन थाना रामगढ़ पहुंचे और शव की पहचान कमल के रूप में की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

मृतक की पहचान कमल (18) पुत्र पप्पू लाल, निवासी नगला केसरी, थाना एत्मादपुर के रूप में हुई है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के नगला गुलरिया का है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अब युवक की मौत के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही युवक के परिचितों और परिजनों से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कमल निर्माणाधीन मकान तक कैसे पहुंचा और उसके साथ वहां क्या हुआ।

थाना रामगढ़ प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त हो चुकी है। मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।