देश

निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद जारी किया मसौदा

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

दिल्‍ली के मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने बताया है कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं है, वे 30 सितम्‍बर तक फॉर्म-6 और आवश्‍यक दस्‍तावेजों के साथ अपने दावे दाखिल कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची नवम्‍बर में जारी की जाएगी।

निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावों और आपत्तियों की जांच की जाएगी तथा नोटिस जारी करने और उसके निस्‍तारण की प्रक्रिया 29 अक्‍टूबर तक रहेगी। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 30 जून से शुरू होकर 17 अगस्‍त तक चला।

इसके तहत दिल्‍ली के कुल एक करोड़ 45 लाख 10 हजार 299 मतदाताओं में से करीब 67.18 प्रतिशत के प्रपत्र डिजिटाइज किए गए।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।