निर्वाचन आयोग मतदाताओं के नामों की उनके घर जाकर जांच करेगा जिनके नाम SIR के बाद सूची से हटे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 3 अक्टूबर 2026
निर्वाचन आयोग एक बार फिर से उन मतदाताओं के नामों की उनके घर जाकर जांच करेगा, जिनके नाम एस आई आर के दौरान अंतिम सूची से हट गए हैं। उत्तर प्रदेश, बंगाल सहित देश के ऐसे सभी 20 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे मतदाताओं की खोजबीन और नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है।
इसके तहत बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) घर-घर जाकर पड़ताल करेंगे और मतदाता पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) को इसकी रिपोर्ट देंगे। मतदाता पंजीयन अधिकारी नाम जोड़ने पर अंतिम निर्णय लेंगे। आयोग ने राज्यों को निर्देश दिया है कि इस काम को महीने भर में पूरा कर लिया जाए।