देश

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें: अनुपम कश्यप

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 31, शिमला (हिमाचल प्रदेश): जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज को फागू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा का जायज़ा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों और प्रवेश-निकास रजिस्टर की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें।

निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।