निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीन महीने से फरार जिला बदर आरोपी भवानी पंवार गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिला बदर आदेश के उल्लंघन के आरोप में राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया मामला दर्ज
भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने करीब तीन महीने से फरार चल रहे जिला बदर आरोपी भवानी पंवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अड़ीबाजी का मामला दर्ज था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गल्ला मंडी स्थित बिजली घर के पास से पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक भवानी पंवार को 3 अगस्त 2026 को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद जिले में मौजूद रहने के आरोप में उसके खिलाफ जिला बदर आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14/15 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि भवानी पंवार के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, मारपीट, अवैध वसूली, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कुल 34 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की तलाश के दौरान मिली सूचना के आधार पर टीम ने गल्ला मंडी क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ा। कार्रवाई थाना प्रभारी मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
निशातपुरा पुलिस द्वारा जिला बदर के आरोपी भवानी पंवार की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि वह तीन महीने से फरार था और राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नया मामला दर्ज है। यह घटना दिखाती है कि स्थानीय पुलिस को बड़े मामलों में भी प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता है। जनता के लिए यह आश्वासन देता है कि कानून व्यवस्था मजबूत है और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सकता है। इससे समाज में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और नागरिकों को यह विश्वास होगा कि उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अधिकारी तत्पर हैं।