अपराध

निशातपुरा में पुलिस का रौद्र रूप—गुंडे-बदमाशों में खौफ!, देखें वीडियो

लेखक: Aazam Lala अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
निशातपुरा में पुलिस का रौद्र रूप—गुंडे-बदमाशों में खौफ!, देखें वीडियो

थाना प्रभारी मनोज पटवा और ACP की सख़्त चेतावनी—अब इलाके में नहीं चलेगी गुंडागर्दी और बदमाशी

भोपाल। आगामी त्योहारों को मद्देनज़र रखते हुए निशातपुरा पुलिस ने इलाके के गुंडे, निगरानीशुदा और चाकूबाज बदमाशों के खिलाफ सख़्त तेवर अख़्तियार कर लिए हैं। पुलिस ने साफ़ कर दिया है कि निशातपुरा इलाके में अब गुंडागर्दी, बदमाशी और अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देखें वीडियो

इसी सिलसिले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री संजीव पाठक एवं सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा श्री शशांक जैन के निर्देशन तथा अधिकारियों की मौजूदगी में थाना निशातपुरा परिसर में बदमाशों की परेड कराई गई। थाना एवं मंडी चौकी क्षेत्र के करीब 60 गुंडे-बदमाश पुलिस के सामने पेश हुए।

फोटो
फोटो

पुलिस ने सभी बदमाशों के डोजियर खंगाले और उन्हें अद्यतन किया। इसके साथ ही पूर्व में की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, बाउंड ओवर और अन्य कानूनी कार्रवाई की स्थिति भी जांची गई।

पुलिस की सख़्त हिदायत—सुधर जाओ, वरना कार्रवाई तय

परेड के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बदमाशों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि अपने चाल-चलन में सुधार लाएं और किसी भी तरह के अपराध से पूरी तरह दूरी बनाए रखें।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान अमन-ओ-अमान बिगाड़ने, दहशत फैलाने, हथियार लेकर घूमने या किसी आपराधिक वारदात में शामिल होने वालों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निशातपुरा पुलिस के इस रौद्र तेवर से इलाके के बदमाशों में खौफ का माहौल है।

पुलिस का संदेश साफ़ है—इलाके में कानून का राज चलेगा, गुंडों का नहीं।

A
Aazam Lala

आज़म लाला भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।