देश

नीट-यूजी प्रवेश-2026 की राज्य स्तरीय काउंसलिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नीट-यूजी प्रवेश-2026 की राज्य स्तरीय काउंसलिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी

रायपुर, 23 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ राज्य काउंसलिंग समिति ने नीट-यूजी प्रवेश वर्ष दो हजार छब्बीस की राज्य स्तरीय काउंसलिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि केवल मेरिट सूची में नाम आने या किसी संस्थान में सीट आवंटित होने से अभ्यर्थी का प्रवेश अंतिम नहीं माना जाएगा।

पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी काउंसलिंग, मेरिट और आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपादित की जा रही है। आवंटन के बाद अभ्यर्थी द्वारा आवश्यक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने और उनके सत्यापन में पात्र पाए जाने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

राज्य काउंसलिंग समिति ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि काउंसलिंग को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रम या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें।

किसी भी शंका, समस्या या शिकायत की स्थिति में अभ्यर्थी अधिकृत काउंसलिंग पोर्टल पर Candidate Login में उपलब्ध "Candidates Grievances and Query Redressal System" के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, अथवा काउंसलिंग शाखा के ई-मेल cgdme.counseling@gmail.comपर संपर्क कर सकते हैं।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।